एनएनआई न्यूज डेस्क
लखनऊ। समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत से सत्ता में लाने वाले युवा नेता व सांसद अखिलेश यादव का कहना है कि कुर्सी एक है तो सीएम भी एक ही होगा। अखिलेश की ये बात इस और इशारा करती है कि अगले मुख्यमंत्री वही होंगे। सूत्रों की मानें तो सपा का एक बड़ा गुट अखिलेश यादव को सीएम बनाने पर जोर दे रहा है। यही नहीं अखिलेश के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा नौकरशाहों में भी जोरों पर है। अधिकारी भी यही कयास लगाए बैठे हैं कि सीएम अखिलेश ही बनेंगे। वहीं अपनी पार्टी को पूर्ण बहुमत से जीताने वाले अखिलेश का कहना है कि शनिवार को विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लगेगी। इसी के बाद पता चलेगा की कौन होगा यूपी का मुख्यमंत्री।
उत्तर प्रदेश
कुर्सी एक है तो सीएम भी एक होगा:अखिलेश
यूपी: सीतापुर में राहुल गांधी की सभा
सीतापुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा की तारीखों का एलान होते ही सभी राजनैतिक पार्टीयां वोटरों को लुभाने में लग गई हैं। इसी कड़ी में आज कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सीतापुर में एक सभा को संबोधित किया। जहां उन्होंने बसपा सहित अन्य रायूजनैतिक पार्टीयों पर जमकर हल्ला बौला। राहुल यूपी के पांच दिन के दौरे पर हैं। इस दौरान मंच पर कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
भट्टा पारसौल - जंग मुआवजे के लिए या राजनीति के लिए
प्रवीण कुमार साहनी
गाजियाबाद
कुछ दिनों से प्रदेश से लेकर देश की राजनीति व देशी से लेकर विदेशी मीडिया में छाया भट्टा-पारसौल मामला। पिछले कुछ दिनों में ये दोनों गांव राजनीति व मीडिया गलियारों में जोरों पर छाए हुएं हैं। यहां तक कि उत्तर प्रदेश में अपनी शियाशी जमीन खो चुकी देश की बड़ी कांग्रेश पार्टी तो इस मुद्दे के जरिए प्रदेश में दौबारा पैठ जमाना चाहती है। वहीं पिछले कुछ दिनों से कॉमन वेल्थ गैम्स में हुई धांधली की खबरे दिखाने वाली हमारी मीडिया भी इस मुद्दे के उभरने से भट्टा-पारसौल में होंने वाली हर हरकत पर अपनी पैनी नज़र गड़ाए रहती है। अब इसमें यह कह पाना बड़ा ही मुस्किल है की कौन सी मीडिया निस्वार्थ खबरे दिखा रही है और कौन से स्वार्थ के कारण। ये बात मुझे यहां इस लिए लिखनी पड़ी क्योंकि आज हर बड़ा मीडिया हाऊस कहीं ना कहीं और किसी ना किसी राजनैतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है। खैर यहां बात हो रही थी भट्टा व पारसौल गांव में मुआवजे की मांग को लेकर हुए खूनी संघर्ष की। राहूल गांधी के भट्टा-पारसौल में 11 मई को तड़के साड़े चार बजे पहुंच जाने से इसे एक और नई हवा दे दी। राहुल के यहां सुबह पहुंच जाने से लगा की राहुल गांधी मानों यूपी में 2012 में होंने वाले विधानसभा के चुनाव को लेकर ऐसे ही मौके की ताक में थे। राहुल के यहां पहुंचते ही कांग्रेस पार्टी के कुछ और बड़े चहरे यहां पहुंच गए थे। हालांकि यूपी पुलिस ने राहुल गांधी को धारा-151 के तहत इसी दिन देर रात गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच कुछ हलकी झड़प भी हुई थी। लेकिन फिर भी पुलिस राहुल को यूपी की सीमा से बाहर दिल्ली में छौड़ आई।
माया के जन्मदिन पर कटा 55 किलो का मायावी केक
इटावा, 15 जनवरी। इटावा में बसपा समर्थकों ने माननीय मुख्यमंत्री मायावती का 55वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर 55 किलो का केक काटकर ‘बहन तुम जियो हजारो साल, साल के दिन हो पचास हजार’ के गगन भेदी नारे लगाए गए। इस दौरान मुख्य-अतिथि लखना विधायक भीमराव अंम्बेडकर ने मिशन 2014 को लक्ष्य बनाकर मायावती को प्रधनमंत्री की कुर्सी पर पहुँचाने का संकल्प लिया।
गुंडागर्दी करने वाला बीएसपी नेता निलंबित
प्रवीण साहनी
गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश में गुंडागर्दी करने वाले बीएसपी के पूर्व जिला अध्यक्ष और वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य संजीव शक्यनेताओं को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि इसने प्रदेश के औरैया जिले में अपने दो गुर्गों के साथ मिलकर अपनी लाइसेंसी राइफल की बट से सिचाईं विभाग के कर्मचारी की पिटाई कर घायल कर दिया था।
More Articles...
Page 1 of 26





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...