इलाहाबाद.NNI.25नवम्बर। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में कांग्रेस के एक पोस्टर पर बवाल मच गया है। दरअसल, कांग्रेस की 125वीं सालगिरह पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की इलाहाबाद में रैली आयोजित की गई है। इसके मद्देनजर पूरा शहर कांग्रेस के पोस्टरों से पट गया है।
इनमें से ही एक पोस्टर में सोनिया गांधी को "माता इंडिया" (मदर इंडिया) के रूप में चित्रित गया है। वहीं कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को "भगवान कृष्ण" के रूप में दर्शाया गया है। इसी पोस्टर को लेकर विपक्षी दलों के तेवर गरम हो गए हैं।
सोनिया गांधी की रैली से पहले ही भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के समर्थक हंगामा बरपा रहे हैं। सपा समर्थकों ने सोनिया के काफिले को काले झंडे दिखाए गए। भाजपा समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प होने की भी खबर है। खबर है कि पुलिस ने विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज भी किया है।
इस बीच, कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल ने राहुल को "भगवान कृष्ण" के रूप में दिखाए जाने पर कहा कि वह हमारे यानी पार्टी के सारथी हैं। उल्लेखनीय है कि सोनिया इलाहाबाद पहुंच चुकी हैं और कुछ ही देर में वह रैली को संबोधित करेंगी। रैली के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेता रैली के स्थान पर मौजूद हैं।

राहुल "कृष्ण" और सोनिया "माता इंडिया" के पोस्टरों पर सपा और भाजपा ने किया विरोध 





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...