नोएडा(संजीव कुमार) NNI.23नवंबर। बन्द पडे ट्रक में धक्का लगना आठ लोगों को भारी पड गया। ट्रक हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया जिससे ट्रक में करंट उतर आया। इसमें आठ लोग करंट लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें दो की हालत नाजूक बताई जा रही है।
हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। वहीं घायल लोगों की परिजन ट्रक मालिक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर एसएसपी केंप कार्यालय पहुंचे।
घटना मंगलवार सुबह नो बजे की है, नोएडा के सेक्टर-105 के प्लॉट नंबर बी-122 में ओमवीर सिंह का मकान बन रहा है। जिसमें लेंटर के लिए ट्रक से सरिया आया था। ट्रक से सरिया उतारने के बाद चालक ने जब दौबारा ट्रक स्टाZट किया तो वह स्टाZट नहीं हुआ। जिसपर ड्राइवर ने वहां मौजूद लेवर से ट्रक में धक्का लगाने के लिए कहा। जिसपर लोगों ने ट्रक में धक्का लगाना सुरू कर दिया। जैसे ही ट्रक वहां से गुजर रही हाईटैंशन तार के नीचे पहुंचा तभी ट्रक में 11000 वोल्ट का करंट उतर आया। जिससे करंट की लगने से ट्रक में धक्का मार रहे सभी लोग झुलस गए। घटना की सूचना थाना सेक्टर-39 पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीन की हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है। घायलों में ट्रक का हेलपर भी शमिल है। पुलिस ने ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर लिया है। घायल लोगों में प्रमोद निवासी बुलन्दशहर, सत्यनारायण गाज़िपुर दिल्ली, विक्की, सुनील, मलभीर सिंह, अजीत निवासी कल्याणपुरी दिल्ली व परिचालक सन्तोश कुमार शामिल है। जैसे ही इस घटना की जानकारी घायलों के परिवार वालों को लगी तो वह अपने-अपने परिचितों का हाल जानने कैलाश अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने इनसे कहां की अगर इलाज आगे कराना चाहते हो तो पैसों का बन्दोबस्त करो नहीं तो घायलों को यहां से ले जाओ। इसके बाद घायलों की परिचित महिलाए एसएसपी आवास पर जा पहुंची और दोशी ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ कार्रवाई करने ही मांग की।

करंट लगने से सात लोग गम्भीर घायल





देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में आठ साल की एक बच्ची को अगवा कर पांच महीने तक यातनाएं दी गईं। उसकी जीभ काट दी गई, दांत तोड़ दिए गए ...